ramcharitmanas

मेरे लिए दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं लिखी जा रही हैं: शेफाली शाह

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (18:07 IST)
अनुभवी शेफाली शाह ने दो दशकों में अपनी विपुल यात्रा में कई यादगार कैरेक्टर्स को चित्रित किया है और अब, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अपनी नवीनतम मेडिकल थ्रिलर 'ह्यूमन' में अपनी भूमिका डॉ गौरी नाथ को सबसे कॉम्प्लेक्स किरदारों में से एक मानती हैं। 
 
विपुल अमृतलाल शाह और मोज़ेज़ सिंह द्वारा निर्देशित 'ह्यूमन' की अपार सफलता पर सवार, बहुमुखी अभिनेत्री दर्शकों से मिलने वाले प्यार, प्रशंसा और मान्यता को लेकर उत्साहित हैं, जो उनके चुनौतीपूर्ण कैरेक्टर की तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। 
 
शेफाली शाह कहती हैं, ''ह्यूमन' जैसे शो में काम करना अब तक के सबसे संतुष्टिदायक अनुभवों में से एक रहा है। यह बेहद कॉनज़्यूमिंग और थका देने वाला अनुभव रहा है और मेरा किरदार गौरी नाथ सबसे जटिल किरदारों में से एक है जिसे मैंने अपनी जर्नी में निभाया है।” 
 
"मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार मैं वह काम कर रही हूं जिसकी मुझे आकांक्षा थी और जो मैं करना चाहती थी। लोग मेरे लिए दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं लिख रहे हैं। मैं इससे ज़्यादा की उम्मीद नहीं कर सकती थी।", शेफाली आगे कहती हैं। 
 
प्रीमियम ओटीटी डिज़्नी+ हॉटस्टार पर लॉन्च होने के एक सप्ताह के भीतर, 'ह्यूमन' को दर्शकों, फर्टेर्निटी और आलोचकों द्वारा सरहाया जा रहा है जहाँ वे अद्वितीय और पहले कभी नहीं सुने गए कॉन्सेप्ट व शेफाली शाह, कीर्ति कुल्हारी, सीमा बिस्वास, राम कपूर, विशाल जेठवा, मोहन अगाशे, आदित्य श्रीवास्तव और अतुल कुमार सहित शानदार कलाकार के अद्भुत परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ़ की जा रही है। 
 
जिन लोगों ने 'ह्यूमन' देखी है, वे विपुल शाह के विज़न की प्रशंसा करना बंद नहीं कर पा रहे है, जिसमें भारत में ह्यूमन ट्रायल की अंधेरी दुनिया को उजागर किया गया है। विपुल अमृतलाल शाह और मोज़ेज़ सिंह द्वारा निर्देशित, डिज़नी+ हॉटस्टार स्पेशल सीरीज़ को मोज़ेज़ सिंह और इशानी बनर्जी ने लिखा है। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख