Daily Horoscope
✕

'जो दूर हैं नजर से उस चांद को भी चांद मुबारक', ईद पर शीजान खान को आई तुनिषा शर्मा की याद

Updated: शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (12:37 IST)
  • शीजान ने सोशल मीडिया पर ईद की मुबारकबाद देते हुए तुनिषा को किया याद
  • तुनिषा ने टीवी सेट पर शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
  • तुषिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शीजान को जाना पड़ा था जेल
 
Sheezan Khan remembers Tunisha on the occasion of Eid : टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने बीते दिनों 'अली बाबा' के सेट पर अपने को-एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने शीजान खान को एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दो महीने तक जेल में बिताने के बाद शीजान को जमानत मिल चुकी है।
 
जेल से बाहर आने के बाद शीजान खान अक्सर तुनिषा को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब ईद 2023 के मौके पर शीजान ने तुनिषा को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि वह तुनिषा को कितना याद कर रहे हैं।
 
शीजान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जो दूर हैं नजर से… उस चांद को भी चांद मुबारक!' हालांकि अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है। इसके अलावा शीजान ने 'अली बाबा : दास्तान ए काबुल' के सेट से कई थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर की है। एक तस्वीर में वह तुनिषा के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
 
इससे पहले शीजान खान ने तुनिषा को याद करते हुए एक्ट्रेस की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, एक परी उतरी फलक से शफक की लाली लिए, कहकशा जैसी उसकी आंखें गजब की अदाएं लिए, खुदको देखा भी नहीं खुदको पहचाना भी नहीं, तकब्बुर होता हैं क्या यह उसने जाना ही नहीं।
 
उन्होंने लिखा था, हवा की तरह आयी वो पर हवा कही ठहरती नहीं, क्या तूफ़ान थे उसने सीने में दबाए यह बात वो किसी से कहती नहीं, थम गया, तूफ़ान अचानक अजब सी खामोशी छायी है, बिखरे कुछ टुकड़ों में हमने सिर्फ़ उदासी पायी है, दिल अचानक से है भारी आंखें भी भर आईं है, उसके हमारे दरमियान अब सदियो की तन्हाई है, शफक को लाली देके वापिस फलक पे वह यूं चली गई, कहकशा में घर बनाया उसने और वही पर रह गई – शीजना खान, फॉर माई टून्नी।
 
बता दें कि शीजान खान और तुनिशा शर्मा काफी क्लोज थे। टीवी शो अलीबाबा में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था। तुनिशा और शीजान लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद तुनिशा डिप्रेशन में रहने लगी थी। वह सुसाइड से पहले शूटिंग सेट पर शीजन के मेकअप रूम में गई थीं। इसके बाद तुनिशा ने वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख