ramcharitmanas
✕

फिल्म अभिनेत्री शकीला का निधन

Updated: गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (12:45 IST)
आर पार और सीआईडी जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाली फिल्म अभिनेत्री शकीला का 20 सितंबर को मुंबई में निधन हो गया। वे 82 वर्ष की थीं और उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। शकीला के भतीजे नासिर खान ने फेसबुक के जरिये यह दु:खद खबर दी। 
 
नासिर ने लिखा कि बड़े दु:ख के साथ बता रहा हूं कि मेरी मम्मी की बड़ी बहन शकीला आंटी का निधन हो गया है। पचास और साठ के दशक में वे स्टार थीं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई में होगा। 
 
शकीला ने श्रीमान सत्यवादी, चाइना टाउन, पोस्ट बॉक्स 999, दास्तान, शहंशाह, अलीबाबा चालीस चोर जैसी कई फिल्में की। उन पर फिल्माया गया गीत 'बाबूजी धीरे चलना' बेहद हिट रहा था। 1963 में प्रदर्शित 'उस्तादों के उस्ताद' में वे आखिरी बार नजर आई थी। 

एक जनवरी 1935 को जन्मी शकीला ने गुरुदत्त, देवानंद, सुनील दत्त, किशोर कुमार, शम्मी कपूर, राज कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम किया। वे बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती थीं। दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने के बावजूद उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसकी वे हकदार थीं। 
 
शकीला ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उन्होंने एक एनआरआई से विवाह किया था। उनका एक बेटी और एक बेटा था। बेटी ने आत्महत्या कर ली थी जिसका शकीला को सदमा पहुंचा था। 
 
शकीला, वहीदा रहमान, नंदा और जबीन जलील की दोस्ती बेहद गहरी थी। वहीदा रहमान ने भी ट्वीट कर शकीला के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है, हालांकि उनका यह अकाउंट वैरीफाइड नहीं है। 
 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख