Daily Horoscope
✕

शाहरुख खान की मुसीबत बढ़ी, ज़ीरो के सामने तीन फिल्में होंगी रिलीज

Updated: सोमवार, 23 जुलाई 2018 (13:39 IST)
शाहरुख खान पहले ही फ्लॉप फिल्मों की मार झेल रहे हैं और ऐसे समय में उनकी आगामी फिल्म 'ज़ीरो' की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी बहुत महत्व रखती है। इस फिल्म को बेहतर बनाने के लिए शाहरुख कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। फिल्म वे, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ तो हैं ही, साथ में सलमान खान, श्रीदेवी, आलिया भट्ट, काजोल, माधवन, जिमी शेरगिल जैसे कई कलाकार गेस्ट अपियरेंस कर रहे हैं। 

ALSO READ: सलमान खान करेंगे इस सुपरहिट दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक, करेंगे आदमखोर बाघों का शिकार
 
इस फिल्म के सामने तीन और फिल्में रिलीज हो रही हैं। हालांकि इनमें से कोई बड़ी हिंदी फिल्म नहीं है, लेकिन ये फिल्में किंग खान की फिल्म को जोरदार टक्कर दे सकती हैं। 
 
अनुपम खेर की 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' भी 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हो रही है। हालांकि यह फिल्म बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाएगी, लेकिन हॉलीवुड फिल्म एलिटा बैटल एंजेल टक्कर दे सकती है। इसे जेम्स कैमरून ने बनाया है और 'अवतार' जैसी जबरदस्त सफल फिल्म बनाने वाले जेम्स के दीवाने भारत में भी बहुत हैं। 
 
इसी दिन रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने भी अपनी मराठी फिल्म 'माउली' को रिलीज करने की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में यह फिल्म 'ज़ीरो' को खासी टक्कर दे सकती है। 
 
कुल मिलाकर किंग खान को ये फिल्में अलग-अलग क्षेत्रों में घेरेंगी। हालांकि इनसे वैसी टक्कर तो नहीं मिलेगी जैसी कोई बड़ी हिंदी फिल्म सामने रिलीज होकर देती, लेकिन ये फिल्में भी थोड़ा नुकसान तो पहुंचाएंगी ही। साथ ही 28 दिसम्बर को रणवीर सिंह की 'सिम्बा' रिलीज हो जाएगी। कुल मिलाकर शाहरुख के लिए यह राह आसान नहीं है। 

Show comments

महात्मा गांधी बनकर पर्दे पर छाएंगे मनोज बाजपेयी, सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की फिल्म की पूरी हुई शूटिंग!

'कॉल मी बे' सीजन 2 के साथ अनुव जैन की नई शुरुआत, 'तू कह दे तो' सॉन्ग से किया OTT म्यूजिकल डेब्यू

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख