ramcharitmanas
✕

क्या श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में काम करेंगे शाहरुख खान? जानिए सच

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2019 (14:35 IST)
कुछ दिनों पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि निर्देशक श्रीराम राघवन ने शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर बातचीत की है। हालांकि इन अटकलों को राघवन ने बेबुनियाद करार दिया था। एक इंटरव्यू में राघवन ने शाहरुख से मुलाक़ात के पीछे की पूरी जानकारी दी।


रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हाल ही में शाहरुख खान ने अंधाधुन के निर्देशक श्रीराम राघवन को अपने घर बुलाया था। शाहरुख ने राघवन को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी। लेकिन जो खबर फैली वो यह थी कि राघवन ने शाहरुख को एक नई फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई है। अब एक इंटरव्यू में श्रीराम राघवन ने शाहरुख से मुलाक़ात के पीछे की कहानी बताई है।
 
राघवन ने कहा, शाहरुख के साथ किसी भी नई फिल्म की बात नहीं हुई है। जो खबरें हैं वो बिल्कुल गलत हैं कि मैं शाहरुख के साथ नई फिल्म बनाने वाला हूं। उन्हें मेरी फिल्म 'अंधाधुन' काफी पसंद आई थी और उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। हमने आपस में बात की और कहा कि अगर मेरे पास अच्छी स्क्रिप्ट होगी तो मैं उनके पास जरूर आऊंगा।'

एक सवाल के जवाब में राघवन ने कहा, अभी मेरे पास शाहरुख के लिए अच्छी स्क्रिप्ट नहीं है। लेकिन मैं जरूर चाहूंगा कि शाहरुख मेरे साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करें। मैंने उनका फोन नंबर भी ले लिया है और उनसे कभी भी बात कर सकता हूं।
 
श्रीराम राघवन ने 'बदलापुर' और 'अंधाधुन' जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का डायरेक्शन किया है। राघवन अब परमवीर चक्र अरुण खेतपाल पर बॉयोपिक बनाने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल 'अरुण' है। शाहरुख की पिछली फिल्म 'जीरो' का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया था जिसमें कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा दिखाई दी थीं। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख