dharma sangrah
✕

एक या दो नहीं, शाहरुख खान ने लॉकडाउन में सुनीं 18 स्क्रिप्ट्स

Updated: शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (15:12 IST)
सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। फैन्स बेसब्री से अपने किंग खान का सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान लॉकडाउन के दौरान तकरीबन 18 स्क्रिप्ट का नरेशन ले चुके हैं और वह उनमें से तीन या चार में लीड रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं, बाकी प्रोजेक्ट्स को वह प्रोड्यूस कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 18 स्क्रिप्‍ट्स पर ट्रेड गलियारों में चर्चाएं हैं, उनमें राज कुमार हिरानी, ​​सिद्धार्थ आनंद, राज और डीके, एटली तिग्मांशु धूलिया, अमित रवींद्रनाथ शर्मा, मधुर भंडारकर, अली अब्बास जफर, शिमित अमीन और अमर कौशिक की स्क्रिप्ट शामिल हैं। इनमें से कुछ फिल्में हैं और बाकी वेब शोज हैं। हालांकि, अभी कोई पेपरवर्क नहीं हुआ है और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसी चर्चा है कि नेटफ्लिक्स के अलावा एक अन्य ओटीटी भी किंग खान के बैनर से वेब शोज बनाने को लेकर करार करना चाहता है।

बता दें, पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें हैं कि मधुर भंडारकर रेत माफिया पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने शाहरुख खान से संपर्क किया है। एटली ने सुपरस्टार को एक एक्शन फिल्म ऑफर की है और राज कुमार हिरानी ने उन्हें पंजाब से कनाडा माइग्रेट करने वाले पंजाबियों की कहानी सुनाई है।

ऐसी अटकलें भी हैं कि तिग्मांशु धूलिया ने शाहरुख को डकैत शिव कुमार पटेल उर्फ ​​ददुआ पर फिल्म की स्क्रिप्ट भेजी है। अली अब्बास जफर ने उन्हें एक स्पोर्ट्स बायोपिक ऑफर की है। शिमित अमीन ने एक्टर को गिरमिटिया मजदूरों पर एक वेब सीरीज बनाने के लिए संपर्क किया है।
 

हालांकि, इन फिल्मों को लेकर अभी तक किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख