Daily Horoscope
✕

क्या धूम 4 में नजर आएंगे शाहरुख खान?

Updated: रविवार, 2 जून 2019 (16:09 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। इसी वजह से शाहरुख अपने अगले प्रोजेक्ट का चयन करने में बहुत सावधानी बरत रहे हैं। लेकिन प्रोडक्शन में आज भी शाहरुख का बोलबाला है। फिल्मों के अलावा वह नेटफ़्लिक्स पर कई वेब सीरीज प्रोड्यूस कर रहे हैं।


अब खबरें आ रही है कि शाहरुख खान धूम सीरीज की चौथी फिल्म से धमाकेदार कमबैक करने का मन बना रहे हैं। कई सालों से कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख की धूम फ़्रैंचाइजी में एंट्री हो सकती है। लेकिन अभी तक इस बारें में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
खबरों की माने तो धूम, धूम 2 और धूम 3 की अपार सफलता के बाद मेकर्स धूम 4 की तैयारी में लगे हुए है। इसलिए धूम 4 में स्टार कास्ट को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि धूम 4 का निर्देशन विजय आचार्य नहीं करेंगे, जिन्होंने इस सीरीज की दूसरी और तीसरी फिल्म का निर्देशन किया था।

सूत्रों के मुताबिक, यशराज फिल्म्स ने धूम 4 में विलेन के रोल के लिए शाहरुख को अप्रोच किया है। यदि शाहरुख ने इस रोल के लिए हामी भर दी तो उदय चोपड़ा और अभिषेक बच्चन इस बार एक नए पुलिस अवतार में नजर आएंगे। शाहरुख खान की ओर से दस से बारह दिनों के अंदर इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।
 
धूम फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों की बात करें तो, जॉन अब्राहम, रितिक रोशन और आमिर खान विलेन के रूप में नजर आ चुके हैं। वही शाहरुख खान फिल्म बाजीगर, अंजाम, डॉन सीरिज और में विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख