Daily Horoscope

शाहरुख-मैरीकॉम-मिल्खा पर हर भारतीय को गर्व : ओबामा

Updated: मंगलवार, 27 जनवरी 2015 (11:55 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नई दिल्ली स्थित सिरी फोर्ट में 27 जनवरी को जो भाषण दिया उसमें उन्होंने शाहरुख खान का भी नाम लिया। ओबामा के मुताबिक शाहरुख, मैरीकॉम और मिल्खा सिंह पर हर भारतीय पर गर्व है।
 
गौरतलब है कि शाहरुख खान को कुछ मौकों पर अमेरिका में अपमानित होना पड़ा है। उनके सरनेम 'खान' होने के कारण हवाई अड्डे पर उनसे कड़ी पूछताछ की गई है। लगभग तीन वर्ष पहले शाहरुख से न्यू यॉर्क एअरपोर्ट पर दो घंटे से भी ज्यादा कड़ी पूछताछ की गई थी। शाहरुख उस समय येल यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए नीता और मुकेश अंबानी के साथ गए थे। इन दोनों को तुरंत क्लीयर किया गया, लेकिन शाहरुख को इम्मिग्रेशन क्लीयरेंस देने के लिए दो घंटे से ज्यादा का समय लिया गया। 
साथ ही ओबामा ने शाहरुख की ही फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के एक संवाद का भी जिक्र किया। 
 
अमेरिका में खान सरेनम होने के कारण कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस पर शाहरुख को लेकर करण जौहर ने 'माय नेम इज खान' फिल्म भी बनाई थी। 
 
शाहरुख खान विदेश में कितने लोकप्रिय हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका जिक्र ओबाम ने अपने भाषण में किया। जिस तरह से मोदी के मामले में अमेरिकी रूख में परिवर्तन आया है शायद वैसा ही परिवर्तन अब शाहरुख को लेकर आया हो। 
 
इस बात के कई मतलब निकाले जा सकते हैं,‍ फिलहाल किंग खान को खुश होने का अवसर ओबामा ने दे दिया। 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल