Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख खान की ये फिल्में आज तक नहीं हुई रिलीज

Updated: रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (15:43 IST)
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने दुनियाभर के दर्शकों को दीवाना बनाया है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शाहरुख 100 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें फैंस बार-बार देखना पसंद करते हैं। लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिन्हें आज तक रिलीज नहीं किया गया।


अहमक-
1995 में मणि कोल ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इसमें शाहरुख खान, अयूब खान और मीता वशिष्ठ ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म का सारा काम पूरा हो चुका था, इसे सिर्फ पर्दे पर रिलीज किया जाना था, जो कभी मुमकिन हो ही नहीं पाया। हालांकि, इस फिल्म को साल 2015 में मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया।

शिखर-
सुभाष घई 1995 में शाहरुख और माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म को बना रहे थे। खबरों के मुताबिक तब शाहरुख ने घई को स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने के लिए, लेकिन घई को उनका सुझाव पसंद नहीं आया। ऐसे में फिल्म को उस समय बंद कर दिया। इसके बाद घई ने 1999 में दोबारा इसी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया। इस बार उन्होंने इसमें ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना को कास्ट किया और दर्शकों के सामने 'ताल' पेश की।
 
किसी से दिल लगाके देखो-
डायरेक्टर कल्पतरु ने इस फिल्म को 1996 में बनाना शुरु किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ आयशा जुल्का और मधु जैसी अभिनेत्रियों को भी मुख्य किरदारों में देखा जाने वाला था। जबकि राजेश रोशन इसमें संगीत दे रहे थे। फिल्म की आधी शूटिंग भी हो चुकी थी। लेकिन इसके बाद बीच में ही फिल्म का काम रोक दिया गया। आज तक इस फिल्म को रिलीज नहीं मिल पाई और न ही इसकी कोई वजह सामने आ पाई है।

रश्क-
2001 में शाहरुख ने इस फिल्म को शूट किया था। फिल्म में उनके साथ जूही चावला और ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाली थीं। इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी की जा चुकी थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज को रोक दिया गया। आज भी उस वजह का खुलासा नहीं हो पाया है जिसके कारण यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
 
एक्सट्रीम सिटी-
यह शाहरुख की हॉलीवुड फिल्म थी। 2011 में इसका निर्देशन मशहूर फिल्मकार मार्टिन स्कोर्सेसे कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख और 'टाइटेनिक' फेम हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकेप्रियो अहम किरदारों में थे। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में शाहरुख एक डॉन और लियोनार्डो न्यूयॉर्क के पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। कुछ कारणों से यह फिल्म न तो पूरी बन पाई और न इसे आज तक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख