• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shahid Kapoor, Bollywood actress, Mira Rajput
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (23:49 IST)

शाहिद कपूर, मीरा के घर आई नन्ही परी

Shahid Kapoor
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने शाम बेटी को जन्म दिया। शाहिद ने ट्वीट किया- ‘वह आ गई है और हमारे पास खुशी का इजहार करने के लिए शब्द नहीं हैं। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।’ मीरा को कल खार के हिन्दुजा हेल्थकेयर सर्जिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पहले मध्य सितम्बर में बच्चे के जन्म की उम्मीद थी। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि डिलिवरी सामान्य थी और मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। दंपति की पिछले वर्ष जुलाई में शादी हुई थी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
ट्वीटर पर सिर्फ एक व्यक्ति को फॉलो करती हैं काजोल