sundarkand

ज़ीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान का दिल एक्टिंग में नहीं लग रहा

Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (12:45 IST)
दिसम्बर 2018 में शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई और इस बात को स्वीकारने में शाहरुख खान पीछे नहीं हटते। 
 
हाल ही में यह फिल्म बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए सिलेक्ट हुई और किंग खान ने यह बात एक चीनी रेडियो चैनल से बात करते हुए कही। 
 
 

किंग खान ने कहा 'अब मेरा एक्टिंग करने को दिल नहीं करता। मैं सोचता हूं कि अब मैं फिल्में देखूं, स्क्रिप्ट सुनूं और किताबें पढ़ूं। मेरे बच्चों की कॉलेज लाइफ भी खत्म होने वाली है। सुहाना अभी कॉलेज में हैं। आर्यन इस साल कॉलेज से पास हो जाएगा। मैं अब परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहता हूं।  

मैंने पहले कहा था कि मैं जून से अपनी अगली फिल्म शुरू करूंगा, लेकिन अब यह नहीं करूंगा। मैं अब तब ही फिल्म करूंगा जब मेरा दिल कहेगा। जब यह बात मेरे दिल से आएगी, लेकिन अभी मैं ऐसा कुछ भी महसूस नहीं कर रहा हूं। 
 
मुझे कई लोग कहानियां सुना रहे हैं। 15 से 20 कहानियां सुन चुका हूं। दो-तीन मुझे पसंद भी आईं, लेकिन मैं अभी यह फैसला नहीं कर पाया हूं कि मुझे कौन सी फिल्म करना चाहिए। जब भी मैं फैसला लूंगा तुरंत फिल्म शुरू हो जाएगी।' 

शाहरुख खान भले ही अभिनय नहीं कर रहे हों, लेकिन प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनके बैनर की फिल्म 'बदला' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। अब वे कुछ और फिल्में शुरू करने वाले हैं।

Show comments

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

13 साल बाद विपुल शाह के साथ लौटे अक्षय कुमार, 'समुक' में दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार

'मनमर्जियां' से 'गांधारी' तक, कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू ने छठी बार मिलाया हाथ

वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु' का नया पोस्टर रिलीज, चुलबुले अंदाज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले बयान पर भड़के असीम रियाज, बोले- 'धर्म को हथियार मत बनाओ'

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख