Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख खान ने ठुकराई यश राज की फिल्म, दूसरे स्टार ने मौका लपका!

Updated: बुधवार, 20 जून 2018 (17:25 IST)
शाहरुख खान और यश राज फिल्म्स के रिश्ते कितने गहरे हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, वीर जारा, जब तक है जान, रब ने बना दी जोड़ी जैसी सुपरहिट फिल्में शाहरुख ने इस बैनर के लिए की है। 
 
सूत्रों के अनुसार शाहरुख ने हाल ही में एक फिल्म का ऑफर इस बैनर के लिए ठुकरा दिया है। आदित्य चोपड़ा ने एक फिल्म शाहरुख को लेकर प्लान की थी। 
 
स्क्रिप्ट पढ़ कर शाहरुख मन नहीं बना रहे थे कि वे फिल्म करें या नहीं। आखिरकार उन्होंने इस फिल्म को ना करने का मन बना लिया, लेकिन आदित्य से कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। 
 
मामला लंबा खींचता चला गया और एक दिन शाहरुख ने ना कह दिया। 

यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। कहा जा रहा है कि शाहरुख यह फिल्म करना चाहते थे, लेकिन जिस तरह से ऐतिहासिक फिल्मों के प्रति माहौल चल रहा है उसको देखते हुए शाहरुख ने इसमें काम करने से मना कर दिया। 
 
हाल ही में 'पद्मावत' के खिलाफ जबरदस्त माहौल रहा और बड़ी मुश्किल से संजय लीला भंसाली इस फिल्म को रिलीज कर पाए। शाहरुख नहीं चाहते कि वे किसी फिल्म के लिए जी-तोड़ मेहनत करें और वो फिल्म रिलीज न हो पाए। और इस स्टार ने मौका लपक लिया... 

शाहरुख की ना के बावजूद यश राज फिल्म्स यह फिल्म बनाना चाहता है। उन्होंने अक्षय कुमार को यह फिल्म ऑफर की और अक्षय ने मौका लपकने में देर नहीं लगाई। 
 
इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे और इसे बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। 

Show comments

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख