dharma sangrah
✕

पठान का बनेगा सीक्वल, फिल्म के अंत में मिलता है इशारा

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (12:20 IST)
पठान ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक, सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक और छोटे शहरों से लेकर तो मेट्रो सिटी तक फिल्म को पसंद किया जा रहा है। जैसे ही कोई फिल्म हिट होती है उसके दूसरे भाग की चर्चा शुरू हो जाती है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या पठान का भी सीक्वल बनेगा? 
 
पठान के मेकर्स ने फिल्म का अंत कुछ इस तरह किया है कि इस बात का इशारा मिलता है। फिल्म का विलेन जिम खाई में गिर जाता है। सवाल उठता है कि क्या वह जिंदा है क्योंकि उसकी लाश नजर नहीं आती। साथ ही पठान को उसके सीनियर ऑफिसर बोलते हैं कि अभी काम खत्म नहीं हुआ है और दूसरे मिशन पर जाना है। ये बातें इशारा करती हैं कि पठान का दूसरा भाग बन सकता है। 
 
संभव है कि पठान के मेकर्स बॉक्स ऑफिस रिजल्ट देख कर यह फैसला करेंगे। चूंकि पठान हिट हो चुकी है तो मुमकिन है कि अब पठान का दूसरा भाग बनाया जाए जिसमें पठान नए मिशन पर जाता हुआ दिखाई देगा। 
 
वैसे पठान का किरदार दिवाली पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएगा। निर्माता आदित्य चोपड़ा ने टाइगर सीरिज की तीन फिल्में बनाई हैं वैसे ही वे पठान सीरिज को भी आगे ले जाना चाहेंगे। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख