शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Athiya Shetty and KL Rahul families rubbish reports of receiving gifts worth crores
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (11:41 IST)

केएल राहुल और अथिया शेट्टी को क्या सलमान, विराट, धोनी ने दिए महंगे गिफ्ट्स?

KL Rahul wedding
क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को विवाह रचा लिया। इसमें नजदीकी लोग शामिल थे। सोशल मीडिया पर फैंस ने बधाई और शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी। इन दोनों के बीच रोमांस की चर्चा लंबे समय से थी और शादी को लेकर भी खबरों का बाजार सरगर्म था। 
 
शादी होते ही चर्चा चल पड़ी कि राहुल और अथिया को विराट कोहली, सलमान खान, एमएस धोनी, जैकी श्रॉफ, शाहरुख खान सहित तमाम सेलिब्रिटीज़ ने महंगे गिफ्ट्स से लाद दिया। किसी ने घर दिया तो किसी ने महंगी कार, बाइक्स और घड़ी। यह चर्चा जोरों से चल पड़ी। 
 
बात शेट्टी फैमिली के कानों तक पहुंची तो वे फौरन हरकत में आए। उन्होंने इन खबरों को आधारहीन बताया और कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने मीडिया को भी लताड़ लगाते हुए कहा कि इस तरह की खबरों को देने के पहले शेट्टी परिवार से कन्फर्म किया जाना था। इन बातों में कोई सच्चाई और दम नहीं है।
ये भी पढ़ें
पठान का बनेगा सीक्वल, फिल्म के अंत में मिलता है इशारा