dharma sangrah
✕

शाहरुख खान की पठान 2 पर काम शुरू, रॉ एजेंट पठान एक नए मिशन पर वापस

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (14:27 IST)
शाहरुख खान ने लंबी असफलता के बाद 'पठान' के रूप में सफलता का स्वाद चखा था। अब रॉ एजेंट पठान एक नए मिशन पर वापस आ गया है। खबर है कि शाहरुख खान को ब्लॉकबस्टर 'पठान' के सीक्वल के लिए साइन किया है। पठान के दिसंबर 2024 तक फ्लोर पर जाने की खबर है। 
 
किंग खान एक बार फिर जासूस के रूप में वापसी कर देश को आतंकवाद से बचाने के लिए एजेंटों की एक नई टीम को लीड करेंगे। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार 'पठान' के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा 'पठान' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद इस मूवी को फ्रेंचाइजी में बदलने जा रहे हैं। 

Shah Rukh Khan in Pathaan
 
पठान 2 को 'टाइगर बनाम पठान' से पहले बनाया जाएगा। गौरतलब है कि पठान में 'टाइगर' के रूप में सलमान खान दिखाई दिए थे और 'टाइगर 3' में शाहरुख खान ने पठान के रूप में छोटा सा रोल अदा किया था। 
 
जनवरी 2023 में रिलीज़ हुई, 'पठान' YRF स्पाई फ्रैंचाइज़ी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने भारत में 540 करोड़ रुपये से अधिक और विदेश में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया। 


 
रिलीज के पहले फिल्म को लेकर कुछ विवाद हुए थे। दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर सवाल खड़े किए गए थे, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को भरपूर प्यार दिया। शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने विलेन का रोल अदा किया था। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख