sundarkand

अभिनेता ऋतुराज सिंह नहीं रहे, 59 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (12:17 IST)
अभिनेता ऋतुराज सिंह का 59 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। 20 और 21 फरवरी की दरमियानी रात को उन्हें अटैक मुंबई के लोखंडवाला स्थित घर पर आया था। ऋतुराज टीवी पर काफी लोकप्रिय थे। टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया है। 
 
ऋतुराज के दोस्त अमित बहल ने इस बात की पुष्टि की है कि ऋतुराज अब दुनिया में नहीं रहे हैं। अमित के अनुसार कुछ समय पहले पेनक्रियाज के इलाज के लिए ऋतुराज अस्पताल में भर्ती हुए थे। ठीक होने पर घर लौटे लेकिन हृदय संबंधी परेशानियां हो गई थी। 
 
एक्टर अरशद वारसी ने ऋतुराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। ऋतुराज के निधन से मुझे बहुत दु:ख पहुंचा है। मैंने एक दोस्त और एक महान अभिनेता खो दिया है। 
 
90 के दर्शक में रियलिटी शो 'तोल मोल के बोल' को होस्ट कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके बाद वे टीवी शो में काफी व्यस्त हो गए। ज्योति, शपथ, हिटलर दीदी, अदालत, आहट जैसे कई टीवी धारावाहिकों में उन्होंने अभिनय किया। उनका सशक्त अभिनय काफी पसंद किया जाता था। इस समय ऋतुराज पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख