Daily Horoscope

शाहरुख खान के बर्थडे पर आधी रात से जुटी घर के सामने भीड़, फैंस ने दिया सपोर्ट

Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (12:28 IST)
शाहरुख खान आज 56 साल के हो गए हैं। इस जन्मदिन पर वे कुछ अजीब-सा अनुभव कर रहे होंगे। मिश्रित फीलिंग होगी। बीते एक साल में करियर को लेकर शाहरुख कुछ खास नहीं कर पाए। उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। न ओटीटी पर दिखाई दिए और न ही टीवी पर। उनके बैनर की प्रोड्यूस की गई कुछ फिल्में जरूर आईं। 


 


 
लोकप्रियता को नापने का कोई खास पैमाना तो नहीं है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में तो लोकप्रियता इसी बात पर निर्भर है कि आप दिख नहीं रहे हैं तो आपकी लोकप्रियता नीचे आ रही है। बहरहाल, शाहरुख की लोकप्रियता अभी भी कायम है। इस बात का सबूत है शाहरुख के बंगले 'मन्नत' के आगे जमा भीड़। 
 
2 नवंबर को शाहरुख का बर्थडे और आधी रात से ही फैंस की भीड़ जमा होने लगी। इस बार उनके फैंस इस बात पर भी ज्यादा जमा हुए ताकि वे शाहरुख को अपना सपोर्ट दर्शा सके। शाहरुख के लिए पिछला महीना परेशानियों भरा रहा। उनके बेटे आर्यन खान कानून की गिरफ्त में आ गए थे। ड्रग्स केस में उनका नाम आया और आर्यन की जमानत के लिए शाहरुख को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा।
 
अपने घर के आगे जमा फैंस की भीड़ से निश्चित रूप से शाहरुख में जोश जागा होगा। संभव है कि वे अब ज्यादा से ज्यादा फिल्में करें। या ये भी संभव है कि अब वे अपने परिवार को ज्यादा समय दें। 

Show comments

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

अनन्या पांडे ने इको-फ्रेंडली तरीके से दी बप्पा को विदाई, बोलीं- अगले साल जल्दी आना

अयोध्या में पिता की याद में 'धर्मशाला' बनवाएंगे अमिताभ बच्चन: 15 करोड़ की जमीन पर बनेगा 20 कमरों का भव्य भवन

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख