Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख खान का पसंदीदा निर्देशक रणबीर कपूर ने छीना!

Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (19:19 IST)
संजू की रिकॉर्ड तोड़ सफलता ने रणबीर कपूर की पिछली असफलता को धो डाला और अब बड़े निर्माता-निर्देशकों को रणबीर कपूर में फिर दम नजर आने लगा है। यही कारण है कि एक नामी निर्देशक की फिल्म में रणबीर कपूर के होने की चर्चाएं चल रही हैं। शाहरुख खान का यह पसंदीदा निर्देशक है जो अब रणबीर कपूर के साथ फिल्म बनाएगा। 
 
आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान के साथ दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें और रब ने बनी दी जोड़ी जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। ये तीनों फिल्में सुपरहिट रही। आदित्य ने पिछली फिल्म 'बेफिक्रे' रणवीर सिंह के साथ बनाई थी क्योंकि कहानी की डिमांड एक युवा हीरो की थी। शाहरुख के साथ पहली बार उन्होंने फिल्म नहीं निर्देशित की और असफलता का मुंह देखा। 
 
बेफिक्रे की असफलता के बाद आदित्य ने संकेत दिए थे कि वे शाहरुख को लेकर ही अगली फिल्म बनाएंगे, लेकिन अब रणबीर कपूर को लेने के चर्चे सुनाई दे रहे हैं। आदित्य एक रोमांटिक कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं और रोमांस के बादशाह की बजाय वे रणबीर कपूर को ले रहे हैं। 
 
बॉलीवुड के एक खबरची के मुताबिक आदित्य को लग रहा है कि शाहरुख की तुलना में रणबीर युवा हैं और संजू की सफलता के बाद उनका मार्केट गरम है इसलिए उन्होंने रणबीर को चुना है। दूसरी ओर शाहरुख के साथ आदित्य ने आखिरी बार 'फैन' प्रोड्यूस की थी जो यश राज फिल्म्स की बुरी तरह से पिटने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख