ramcharitmanas

धूम 4 में शाहरुख खान!

Updated: सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (17:08 IST)
शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा बहुत अच्छे दोस्त हैं। आदित्य द्वारा निर्देशित चार फिल्मों में से तीन में शाहरुख ने अभिनय किया है। इनकी जोड़ी शत-प्रतिशत सफल रही है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिंदी फिल्म इतिहास की सर्वाधिक कामयाब फिल्मों में से एक है। 
 
आदित्य के बैनर यश राज फिल्म्स के लिए भी कई फिल्में शाहरुख खान ने की है। जिनमें डर, दिल तो पागल है, वीर जारा जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। 
 
यश राज फिल्म्स के लिए अंतिम फिल्म 'फैन' शाहरुख ने की थी जो फ्लॉप रही थी। इस समय शाहरुख अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं और उन्हें एक सफल फिल्म की सख्त जरूरत है। 
 
हाल ही में शाहरुख और आदित्य ने मुलाकात की और उसके बाद से ही माना जा रहा है कि ये दोनों दिग्गज फिर साथ दिखाई दे सकते हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार शाहरुख के साथ आदित्य चोपड़ा जल्दी ही एक फिल्म बनाने वाले हैं। ये 'धूम 4' होगी या दूसरी कोई फिल्म, इसका खुलासा नहीं हुआ है। 
 
शाहरुख को हिट फिल्म चाहिए और ऐसे समय आदित्य चोपड़ा उनके काम आ सकते हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी।

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख