dharma sangrah
✕

सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन में मचाई धूम... दंगल का तोड़ा रिकॉर्ड

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2018 (11:32 IST)
आमिर खान की चीन में लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उनकी फिल्म पीके और दंगल ने ऐतिहासिक सफलता चीन में हासिल की थी और अब सीक्रेट सुपरस्टार भी उसी राह पर चल रही है। 
 
सीक्रेट सुपरस्टार पिछले वर्ष दिवाली पर भारत में रिलीज हुई थी जहां बॉक्स ऑफिस पर 'गोलमाल अगेन' से इसका मुकाबला था। भारत में फिल्म ने अच्छा व्यवसाय किया था और लागत के अनुपात में हिट रही थी। 
 
अब 'सीक्रेट सुपरस्टार' को चीन में प्रदर्शित किया गया है और वहां पर इस फिल्म को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है। फिल्म ने पहले दिन 43.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन सीक्रेट सुपरस्टार का बिजनेस 66.95 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। तीसरे दिन फिल्म ने 62.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले वीकेंड में इस फिल्म ने 173.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
इस मामले में फिल्म 'दंगल' से भी आगे निकल गई है। दंगल ने पहले वीकेंड पर 80.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि बाद में दंगल ने गति पकड़ी और बहुत आगे तक गई। क्या 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी इतना आगे जाएगी? आने वाले दिनों में पता चलेगा। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख