सम्बंधित जानकारी
- साहिर लुधियानवी ने गीतकारों के लिए कराई थी रॉयलटी की व्यवस्था, एक कविता की वजह से छोड़ना पड़ा था लाहौर
- डाउन सिंड्रोम बच्चों संग सलमान खान का डांस वीडियो फिर हुआ वायरल, लोगों को पसंद आया यह खूबसूरत पल
- प्रभास की 'फौजी' में क्यों किया गया संस्कृत श्लोक का इस्तेमाल? निर्देशक ने बताई वजह
- शादी के बाद शाहरुख खान ने गौरी से बोला था झूठ, हनीमून के लिए पेरिस बोलकर ले गए थे इस जगह
- हिट एंड रन केस में फंसीं बिग बॉस कन्नड़ फेम दिव्या सुरेश, पुलिस ने दर्ज की FIR
निधन से पहले इस एक्टर की याद में सतीश शाह ने किया था आखिरी पोस्ट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
बॉलीवुड और टीवी के फेमस एक्टर सतीश शाह के निधन से इंडस्ट्री मेंशोक की लहर है। उन्होंने शनिवार को हिंदुजा अस्पताल में 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से किडनी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। सतीश शाह को टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई और जाने भी दो यारो से लोकप्रियता मिली थी। टीवी शोज के अलावा सतीश शाह ने मैं हूं ना, कल हो ना हो, फना और ओम शांति ओम जैसी कई फिल्मों में भी काम किया था।
Happy Bday dearest Shammi ji. You are always around for me. pic.twitter.com/MHRinPl6ul
— satish shah (@sats45) October 24, 2025
सतीश शाह के निधन पर कई सेलेब्स और फैंस अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सतीश शाह की आखिरी पोस्ट वायरल हो गई है। उन्होंने निधन से एक दिन पहले एक पोस्ट शेयर किया था, जो दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर के बारे में था।
सतीश शाह ने 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे के करीब एक्स पर शम्मी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया था। सतीश शाह ने 'सैंडविच' फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी। इस फिल्म में सतीश ने चेलारमानी और शम्मी कपूर ने स्वामी त्रिलोकनंद का किरदार निभाया था।
बता दें कि सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की थी। सतीश शाह ने साल 1970 में फिल्म 'भगवान परशुराम' से करियर की शुरुआत की थी। वहीं टीवी इंडस्ट्री में साल 1984 में शो 'ये जो है जिंदगी' से अपना डेब्यू किया था। इस शो के 55 एपिसोड में उन्होंने 55 अलग-अलग किरदार निभाए थे।
