शनिवार, 13 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sarabhai vs sarabhai actor satish shah passes away due to kidney failure
Last Modified: शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 (16:23 IST)

मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन, किडनी फेल होने की वजह से 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Satish Shah passes away
Photo Credit : X
मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर बॉलीवुड और टीवी एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र में 25 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। सतीश शाह लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। 
 
सतीश शाह के निधन से मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश अपनी कॉमिक भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में कॉमिक रोल निभाएं। हालांकि सतीश शाह को पॉपुलैरिटी 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से मिली। 
खबरों के अनुसार सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है। 
 
सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को गुजरात के मांडवी में हुआ था। बचपन में सतीश की दिलचस्पी एक्टिंग नहीं बल्कि क्रिकेट और बेसबॉल में थी। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की थी। 
ये भी पढ़ें
निधन से पहले इस एक्टर की याद में सतीश शाह ने किया था आखिरी पोस्ट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल