Hanuman Chalisa
✕

एक आदमी के जीवन के संघर्ष की पूरी कहानी है सतीश कौशिक की फिल्म कागज

Updated: बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (15:34 IST)
यह कोरा कागज नहीं, बल्कि एक आदमी के जीवन के करीब 18 साल के पूरे संघर्ष की कहानी है, जिसे निर्माता निर्देशक सतीश कौशिक ने पर्दे पर उतारा है। कागज आगामी 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 
फिल्म की कहानी आजमगढ़ के मुबारकपुर के रहने वाले लाल बिहारी की है जिसके नाम के साथ मृतक जुड़ गया। वो अब अपना नाम भी लाल बिहारी मृतक ही लिखते हैं। एक ऐसा किशोर जिसे मां बाप की मौत के बाद राजस्व रिकार्ड में मृत घोषित कर दिया गया और उसके घर जमीन पर रिश्तेदारों ने कब्जा कर लिया। उसे यह पता ही नहीं था कि सरकारी तंत्र की कारस्तानी के कारण वो जिंदा नहीं बल्कि मरा हुआ है। खुद को जिंदा साबित करने में उसे 18 साल लग गए। फिल्म में उसके इस 18 साल के संघर्ष को दिखाया गया है।

ALSO READ: थप्पड़ का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज, तापसी पन्नू ने की यह अपील
 
खुद को जिंदा साबित करने के लिए उसने 1988 में इलाहाबाद लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक के खिलाफ और 1989 में अमेठी सीट से पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ा। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पर्चे फेंके और गिरफ्तारी दी। अपनी पत्नी के लिए विधवा पेंशन की मांग की। पूरे 18 साल के बाद 1994 में सरकार ने माना कि वो मरा हुआ नहीं बल्कि जिंदा है।

निर्माता निर्देशक सतीश कौशक कहते हैं कि फिल्म के राइट्स उन्होंने 2003 में ही ले लिए थे। लेकिन उस समय ऐसी फिल्मों का दौर नहीं था। पूरी फिल्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, आजमगढ़ समेत अन्य जगहों पर शूट की गई है। फिल्म का कुछ पैच वर्क मुंबई में पूरा किया गया है।

फिल्म में लाल बिहारी की भूमिका में रंगमंच के अदाकार पंकज त्रिपाठी हैं तो उनकी पत्नी की भूमिका मोनल गज्जर ने निभाई है। पूरी फिल्म चूकि लाल बिहारी के संघर्ष की है इसलिए पत्नी की भूमिका छोटी रखी गई है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान सतीश कौशक ने कहा कि वो फिल्म की सफलता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। आजकल वायोपिक खूब बन रही है लेकिन ये बायोपिक किसी सेलेब्रटी की नहीं बल्कि एक आदमी की जीवटता और संघर्ष की पूरी कहानी है।    
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख