Hanuman Chalisa

FIRST LOOK : शूजीत सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह में विक्की कौशल का धमाकेदार लुक

Updated: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (13:02 IST)
इस अप्रैल में भारत के इतिहास में घटी जलियांवाला बाग हत्याकांड की दुखद घटना के 100 वर्ष पूरे होने पर फिल्ममेकर शूजीत सरकार ने भारत के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक सरदार उधम सिंह की बायोपिक का पहला लुक लॉन्च किया है। 
 
शूजीत सरकार हमेशा से ही अलग तरह की कहानियों को पर्दे पर दर्शाने के लिए जाने जाते हैं और अपनी उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस बार सरदार उधम सिंह की कहानी को दिखाने वाले हैं, जो कि भारत के ऐसे महान शहीद और स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने साल 1940 में लंदन जाकर माइकल ओ डायर की हत्या की थी। 

इस जनरेशन के गेम चेंजर और नेक्स्ट जेन लीडर विक्की कौशल इस फिल्म में सरदार उधम सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस साल फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर विश्व के अलग-अलग देशों में की जाएगी। फिलहाल फिल्म का पहला शेड्यूल यूरोप में फिल्माया जा रहा है और यह फिल्म साल 2020 में रिलीज की जाएगी। 
 
इस तरह के अनोखे विषय पर आधारित फिल्म का निर्माण करते हुए शूजीत सरकार का कहना है- 'मैंने इस विषय पर फिल्म बनाने के बारे में इसलिए सोचा क्योंकि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इस क्रांतिकारी कहानी का बहुत बड़ा योगदान है जिसके बारे में कई पीढ़ियों को कुछ भी जानकारी नहीं है। 
उधम सिंह के संघर्ष और बलिदान की कहानी, आज की जनरेशन को बताना बहुत महत्वपूर्ण है। इतने बहादुर इंसान की कहानी को दर्शाने के लिए एक बार फिर से मैंने अपने लेखकों रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य तथा अपने मित्र और प्रोड्यूसर रॉनी लाहिरी के साथ मिलकर काम शुरू किया है। 
 
इस जनरेशन में विक्की कौशल बेशक एक सबसे प्रतिभाशाली एक्टर हैं और हम सब एक साथ मिलकर इतने बड़े स्वतंत्रता सेनानी की प्रभावशाली कहानी को न्याय दे पाने में सफल हो सकेंगे।' 
 
शूजीत सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह, राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है जिसके प्रोड्यूसर रॉनी लाहिरी और शील कुमार हैं। 

Show comments

चेक बाउंस केस और जेल के बाद राजपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- मुझे कोई 250 करोड़ में भी नहीं खरीद सकता

The Traitors 2 में भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती, बोलीं- मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल की गई इंसान हूं

प्रीति जिंटा का खतरनाक अंदाज, परेशान नजर आए कुणाल खेमू, 'वाइब' का पोस्टर रिलीज

आमिर खान के 60 करोड़ का ऑफर ठुकराने पर नाराज हुए सनी देओल, दोनों एक्टर्स के बीच अनबन की खबरें!

पूजा हेगड़े का रेड हॉट अवतार हुआ वायरल, इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं बेहद ग्लैमरस

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख