kalsarpa dosh calculator
✕

मां अमृता सिंह को लेकर सारा अली खान बोलीं- उन्होंने जिंदगी में काफी कुछ झेला

Updated: बुधवार, 3 मार्च 2021 (11:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह के बीच बेहद खास बॉन्डिंग देखने को मिलती हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन एंजॉय करती भी नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि वह जयपुर में अपनी मां के साथ छुट्टी मना रही हैं।

 
अब सारा अली खान ने दिल खोलकर मां की सराहना की है। सारा ने भावुक होकर कहा कि उनकी मां ने जीवन में काफी कुछ झेला है। सारा अक्सर मीडिया के साथ अपनी मां से जुड़ी बातें साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सारा ने कहा, कभी-कभार ऐसा होता है, जब मैं पॉजिटिव महसूस नहीं करती हूं और यह सामान्य है। 
 
सारा ने कहा, ये हर किसी की जिंदगी का एक हिस्सा है। तब मुझे लगता है कि मेरे पास एक महान मां हैं, जो मेरी समस्याओं का हल करती हैं। मां से बात कर दिल बहुत हल्का हो जाता है।
 
उन्होंने कहा, मेरे पास दुनिया की बेस्ट मां हैं, जिनके पास हर समस्या का समाधान है। इतनी प्यारी मां जिसके पास हो, वो भला नकारात्मक कैसे रह सकता है। मेरी मां ने मेरे मुकाबले जिंदगी में काफी कुछ झेला है। यदि वह इतना सब कुछ झेलने के बाद भी सिर उठाकर चल सकती हैं तो मैं कोशिश क्यों नहीं कर सकती। अगर मैं मां की तरह बन गई तो आपकी प्रशंसा पाने के लायक बन जाऊंगी।
 
बता दें कि अमृता सिंह ने सैफ अली खान के साथ 1991 में शादी की थी। हालांकि, उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2004 में दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया। तभी से सारा और इब्राहिम अपनी मां अमृता के साथ रहते हैं।
 
इससे पहले एक एक इंटरव्यू में सारा ने कहा था कि वह जो भी काम करती हैं, सबसे पहले अपनी मां की सलाह लेती हैं। अपनी मां की राय के बिना वह एक भी कदम आगे नहीं बढ़ातीं, चाहे फिर बात कोई फिल्म साइन करने की हो या स्टाइल की।
 
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो वे जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार अभिनेता धनुष के साथ रोमांस करती दिखेंगी। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार और निमरत कौर भी मुख्य भूमिका में हैं।
 

Show comments

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को कर दिया परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

‘सा रे गा मा पा’ में बप्पी लाहिड़ी के संगीत को सलाम, कंटेस्टेंट्स के बीच होगा जबरदस्त ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज

समय रैना ने रचा इतिहास, YouTube पर 10 लाख पेड मेंबर्स बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख