sundarkand

आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर रोका काम, सामने आई यह वजह

Updated: बुधवार, 3 मार्च 2021 (11:17 IST)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए थे। पिछले कई महीनों से यह चर्चा होती रही है कि आमिर महाकाव्य महाभारत पर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। पिछले साल खबरें आई थीं कि इस प्रोजेक्ट को बड़े पर्दे के बजाय कई भाग में OTT पर रिलीज किया जाएगा।

 
ताजा खबरों की माने तो आमिर खान इस प्रोजेक्ट पर आगे काम नहीं करेंगे। कई कारणों से आमिर ने ऐसा फैसला लिया है। आमिर को महाभारत पर सीरीज बनाने के लिए यह मुफीद समय नहीं लग रहा है।
 
बताया जा रहा है कि फायदे और नुकसान के साथ सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आमिर ने 'महाभारत' प्रोजेक्ट पर काम नहीं करने का फैसला लिया है। किसी के लिए यह बिना कारण के भी विवादास्पद हो सकता है। जिस पैमाने पर आमिर इसे बनाने की योजना बना रहे थे, वह व्यावसायिक रूप से व्यावहारिक नहीं था।
 
आमिर खान के लिए 'महाभारत' के लिए 5 साल समय देने का मतलब था, कम-से-कम तीन फिल्मों को खोना। इसलिए आमिर ने फिलहाल 'महाभारत' नहीं बनाने का फैसला लिया गया। 'महाभारत' को वेब सीरीज के रूप में बनाने का प्लान किया गया था।
 
खबरों के अनुसार आमिर अपने जीवन के दो साल वेब सीरीज बनाने के लिए खर्च नहीं कर सकते।इस प्रोजेक्ट को भारतीय सिनेमा का सबसे मंहगा प्रोजेक्ट माना जा रहा था। इसके लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था।
 
खबरों के मुताबिक, 'महाभारत' पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आमिर ने राकेश शर्मा की बायोपिक को साइन नहीं किया था। इन दिनों बॉलीवुड में पौराणिक कथाओं पर आधारिक कई फिल्में बन रही हैं। ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा और सैफ अली खान रावण की किरदार में नजर आएंगे।
 
इसके अलावा विक्की कौशल की 'अश्वत्थामा' और अक्षय कुमार की 'राम सेतु' चर्चा में बनी हुई हैं। राजामौली द्वारा महाभारत पर बड़े बजट की फिल्म बनाने की चर्चा भी फिल्म जगत में चल रही है। आमिर अभी 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वह गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में दिख सकते हैं। वहीं, उनके गुरु दत्त की बायोपिक में भी अभिनय करते नजर आने की खबरें हैं।
 
फिलहाल आमिर के पास कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर 'शुभ मंगल सावधान' के निर्देशक आरएस प्रसन्ना की आगामी स्पोर्ट्स फिल्म में भी नजर आ सकते हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था।
 

Show comments

एल्विश यादव की बॉलीवुड में बड़ी छलांग, 'मालामाल वीकली 2' में दिखेंगे रितेश-परेश-राजपाल के साथ

श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा सरप्राइज, सामने आया Empress बायोग्राफी का कवर

नसीरुद्दीन शाह पर कंगना रनौत का तीखा हमला, बोलीं- पाकिस्तान प्रेम कथा कब खत्म होगी?

संजय दत्त के पुणे नाइटक्लब Ballr पर बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन, बिना लाइसेंस गाना बजाने पर लगी रोक

नानी की 'द पैराडाइज' के लिए बना कई एकड़ में फैला विशाल सेट, झुग्गी बस्ती के लिए अपनाया गया अनोखा तरीका

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख