sundarkand
✕

फिल्मों में कम स्क्रीन स्पेस मिलने पर सारा अली खान ने कही यह बात

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (13:55 IST)
सारा अली खान जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आने वाली हैं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी सारा अली खान ने हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा और अब वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में स्क्रीन टाइम कम मिलने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 

 
सारा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह खुद की तुलना अपने को-एक्टर्स के साथ नहीं करती हैं। जब सारा अली खान से उनका अनुभव पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अपने को-स्टार्स से खुद को कम्पेयर नहीं करतीं। सारा ने कहा, जब आप रणवीर सिंह और वरुण जैसे लोगों के साथ काम कर रहे होते हैं, आपकी ऐसी तुलना करने की आपकी औकात नहीं होती।
 
उन्होंने कहा, आप बस शुक्रगुजार हो सकते हैं कि रोहित, डेविड सर, रणवीर और वरुण जैसे लोग आपके साथ काम कर रहे हैं। आप चीजों की तुलना नहीं कर पाते। स्क्रीन टाइम मैटर नहीं करता क्योंकि ये लोग आपको बहुत इंस्पायर करते हैं। आप एक अच्छी कहानी सुना रहे हैं, लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। तो किसने कौन-सा मजाक सुनाया इस लड़ाई में मैं उतरना नहीं चाहती हूं।
 
सारा ने कहा कि फिल्म 'सिम्बा' को वह उतना ही अपनी फिल्म मानती हैं जितना की रणवीर सिंह की। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह वुमेन वर्सेज मेन की तुलना के बारे में है। यह एक सामूहिक एक्सपीरियंस और एनर्जी होती है जो केवल फिल्म को बेहतर बनाएगा। मेरा लक्ष्य सिर्फ इतना है। अगर मैं रणवीर या वरुण के साथ कॉम्पिटिशन करना शुरू कर दूं तो यह अच्छा नहीं होगा।
 
बता दें ‍कि सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से 2018 में डेब्यू किया था। उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। सारा अली खान को आखिरी बार पर्दे पर कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आज कल' में नजर आई थीं। अब फैंस को उनकी फिल्म 'कुली नंबर 1' का इंतजार है। 
 

Show comments

नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में निधन, सिंगर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कॉफी विद करण 9 में विजय देवरकोंडा ने खोला शादी का राज, रश्मिका मंदाना बोलीं- एक साल तक करती रही प्रपोज

FRRO के 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता इमरान खान, अर्जेंट सुनवाई की मांग

दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया 'कबीरा', हर्षदीप कौर के साथ वायरल हुआ वीडियो

क्या अजय देवगन के घर पर चला BMC का हथौड़ा? अभिनेता की टीम ने बताई पूरी सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख