Daily Horoscope
✕

पहले हां फिर ना, डेब्यू के पहले ही स्टारडम दिखा रहीं सारा

Updated: सोमवार, 13 नवंबर 2017 (19:26 IST)
स्टारकिड सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से अपने बॉलीवुड डेब्यू की शुरुआत करने जा रही हैं। फिलहाल बहुत ज्यादा ठंड के चलते फिल्म की शूटिंग अभी रोक दी गई है और रिलीज तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। इसलिए बीच में खबर आई थी कि सारा अपनी अगली फिल्म के लिए इतना रुक नहीं सकतीं और उन्होंने अनुष्का शर्मा के बैनर तले बन रही एक फिल्म साइन कर दी है। 
 
लेकिन यह खबर सिर्फ अफवाह बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह अफवाह है और सारा पहले केदारनाथ की ही शूटिंग खत्म करेंगी। अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म 'परी' की तैयारी कर रही हैं और इसमें सारा को लीड एक्ट्रेस लेने की बात कही जा रही थी। हो सकता है सारा ने हां कह दी हो लेकिन अभी वे सिर्फ 'केदारनाथ' पर ही फोकस करना चाहती हों। कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि 'केदारनाथ' के डायरेक्टर को सारा का दूसरी फिल्म में पहले काम करने का यह डिसीज़न पसंद नहीं आया, इसलिए सारा ने अनुष्का को ना कह दिया। 
 
जो भी हो, सारा के डेब्यू का कई दर्शकों को इंतज़ार है। अनुष्का शर्मा की यह फिल्म 'परी' एक सोशल ड्रामा फिल्म है। इसमें क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन कर्नेश शर्मा भी शामिल हैं, जो सारा की 'केदारनाथ' को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फोटो : टि्वटर

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख