suvichar

फिल्म संजू से बेटी त्रिशाला और एक्स वाइफ रिया नाराज!

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (14:51 IST)
संजय दत्त पर आधारित फिल्म 'संजू' में कई बातों का जिक्र नहीं है। फिल्म में संजय दत्त के ड्रग्स लेने से ड्रग्स से छुटकारा पाने और अवैध हथियार रखने के मामले का ही जिक्र है। इन दो मामलों के अलावा यह पिता-पुत्र और दोस्त के साथ उतरते-चढ़ते रिश्ते को बयां करती है। 
 
संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा का कोई जिक्र फिल्म में नहीं है। रिचा से 1987 में संजय दत्त ने शादी की थी और 1996 में रिचा की ब्रेन ट्यूमर के कारण मृत्यु हो गई थी। 
 
रिचा से संजय दत्त की एक बेटी त्रिशाला है। त्रिशाला आमतौर पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। जब संजय दत्त ने 'भूमि' फिल्म से अपनी वापसी की थी तो उन्होंने खूब लिखा था, लेकिन फिल्म संजू के बारे में उन्होंने एक शब्द नहीं बोला है। 
 
संजू में त्रिशाला के बार में कोई बात नहीं की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि त्रिशाला नाराज हैं। कम से कम उनकी मां के बारे में तो कुछ बताया ही जा सकता था। 
 
रिचा शर्मा की मृत्यु के बाद संजय दत्त ने रिया पिल्लई से 1998 में शादी की थी। संजय दत्त जब जेल में बंद थे तब रिया कई बार घर का खाना उनके लिए ले जाती थी। उस समय संजय दत्त 'टाडा केस' में फंसे हुए थे। रिया ने जिस तरह से संजय का साथ दिया था उसकी खासी तारीफ भी हुई थी। रिया से संजय ने 2005 में तलाक ले लिया था। 
 
सूत्रों के अनुसार रिया ने 'संजू' फिल्म देखी और उन्हें इस बात का झटका लगा कि फिल्म में उनका कोई उल्लेख नहीं है। उन्हें पूरी तरह से फिल्म में इग्नोर कर दिया है। 
 
संजय दत्त की वर्तमान पत्नी मान्यता जरूर फिल्म में नजर आती हैं। यह भूमिका दीया मिर्जा ने निभाई है। 

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख