Daily Horoscope
✕

रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का बॉक्स ऑफिस पर चौथा वीकेंड

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (11:13 IST)
इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'संजू' की चौथे सप्ताह में एंट्री हो गई है और अभी भी फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं। रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म संजय दत्त के जीवन की कुछ घटनाओं पर आधारित है। 
 
फिल्म ने चौथे वीकेंड में शुक्रवार 1.28 करोड़ रुपये, शनिवार 2.19 करोड़ रुपये और रविवार को 3.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 24 दिनों में यह फिल्म 333.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और निगाह अब 350 करोड़ रुपये पर है। 
 
संजू ने पहले सप्ताह में 202.51 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 92.67 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 31.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। 
 
निर्देशक राजकुमार हिरानी की शत-प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड भी बरकरार है। हिरानी अब तक मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, थ्री इडियट्स, पीके और संजू के रूप में पांच लगातार सफल फिल्म दे चुके हैं। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख