ramcharitmanas

कैसा रहा संजू का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन?

Updated: मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (11:36 IST)
संजू को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। संजय दत्त के किस्से लोगों को अच्छे लग रहे हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। जिस तरह से फिल्म प्रदर्शन कर रही है उसे देख लग रहा है कि तीन सप्ताह तक यह धमाल जारी रहेगा। वैसे भी जुलाई के महीने में कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है और संजू के लिए आगे का रास्ता साफ है। 
 
फिल्म ने पहले दिन ‍34.75 करोड़ रुपये से बेहतरीन शुरुआत ली। यह किसी भी फिल्म का 2018 में पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। दूसरे दिन कलेक्शन और बेहतर हुए। शनिवार को फिल्म ने 38.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 46.71 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया। यह किसी भी हिंदी का एक दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
 
चौथे दिन फिल्म ने 25.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। चार दिन में यह फिल्म 145.41 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्म 'पीके' का रिकॉर्ड खतरे में है। संभव है कि यह दंगल से भी पार निकल जाए। 
 
पहले सप्ताह में ही फिल्म के 200 करोड़ पार पहुंचने की पूरी उम्मीद है। रणबीर कपूर के करियर की यह सबसे बड़ी हिट फिल्म है। 
 
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, परेश रावल, सोनम कपूर, विक्की कौशल, दीया मिर्चा, बोमन ईरानी, अनुष्का शर्मा, जिम सरभ और मनीषा कोईराला जैसे कलाकार हैं। राजकुमार हिरानी की यह लगातार पांचवीं सफल फिल्म है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख