बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sanjay Dutt, Shatrughan Sinha, Shakti Kapoor, Vivek Oberoi to come together for MAHABHARATA
Written By

संजय दत्त, विवेक ओबेरॉय, शक्ति कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा महाभारत में

महाभारत
महाभारत हमेशा से ही फिल्मकारों का प्रिय विषय रहा है। पुराने दौर में महाभारत के किरदारों पर कई फिल्में बनीं। बीआर चोपड़ा ने टीवी के लिए महाभारत बनाई। इसके बाद कुछ और लोगों ने भी टीवी के लिए महाभारत पर आधारित टीवी शो बनाए। एनिमेशन के जरिये भी महाभारत को पेश किया गया। इस समय चर्चा है कि आमिर खान भी बड़े परदे पर महाभारत को पेश करना चाहते हैं। 
 
अब रेडियो पर भी महाभारत शुरू होने जा रहा है। एक नया रेडियो स्टेशन जल्दी ही महाभारत शुरू करने जा रहा है। इसमें संजय दत्त, विवेक ओबेरॉय, शक्ति कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, दलीप ताहिल सहित कई लोग महाभारत के किरदारों को अपनी आवाज देंगे। 
 
युधिष्ठिर को संजय दत्त, भीष्म को शत्रुघ्न सिन्हा, शकुनि को शक्ति कपूर, कृष्ण को विवेक ओबरॉय अपनी आवाज देंगे। कुछ और सेलिब्रिटीज को जोड़ा जा रहा है। 
 
रेडियो पर सप्ताह में चार दिन इसका प्रसारण होगा। शक्ति कपूर का कहना है कि वे बेहद उत्साहित हैं। रेडियो भी एक बेहतरीन माध्यम है और करोड़ों लोगों तक इसकी पहुंच है। इसी कारण वे महाभारत से जुड़े। 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार लेकर आ रहे हैं टॉयलेट 2