kalsarpa dosh calculator
✕

संजय कपूर की 'द लास्ट आवर' अमेजन प्राइम पर इस दिन होगी रिलीज

Updated: गुरुवार, 6 मई 2021 (11:12 IST)
देश में बीते साल से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का रुझान बढ़ा है। ओटीटी पर कई जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज भी रिलीज हो रही है, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

 
वहीं संजय कपूर काफी दिनों से सुपरनेचुरल क्राइम सीरीज 'द लास्ट आवर' को लेकर चर्चा में थे। अब जानकारी सामने आ रही है कि यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 14 मई को रिलीज होगी। अमेजन प्राइम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 
 
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस सीरीज का ऐलान किया है। अमेजन प्राइम ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'सावधान हो जाएं। जंगल में एक कहानी है, जिसे बताया जाएगा। इसका टीजर जारी हो गया है। 'द लास्ट आवर' अमेजन प्राइम वीडियो पर 14 मई को रिलीज होगी।'
 
सीरीज का टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। टीजर में संजय बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो की भारत में यह पहली सुपरनेचुरल वेब सीरज होगी। इसमें संजय के साथ अभिनेत्री शाहाना गोस्वामी अमेजन प्राइम वीडियो पर डेब्यू करेंगी।
 
इस शो का लेखन व निर्माण अमित कुमार और अनुपमा मिंज द्वारा किया गया है। ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता आसिफ कपाड़िया शो के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस वेब सीरीज की कहानी एक छोटे हिमालयी कस्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो एक ओझा के इर्दगिर्द घूमती है। 
 
इस सीरीज में संजय और शहाना के अलावा कर्मा ताकपा, राइमा सेन, शायली क्रिशेन, रॉबिन तमांग और मंदाकिनी गोस्वामी अहम भूमिकाओं में दिखेंगी। संजय ने 2018 में आई नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। 
 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख