kundali milan
✕

संजय दत्त की बॉयोपिक में सलमान खान!

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2018 (13:48 IST)
इस वर्ष प्रदर्शित होने वाली जिन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है उनमें संजय दत्त पर बनी बॉयोपिक भी है। इसे राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है जो संजय दत्त के बहुत अच्छे मित्र हैं। उम्मीद है कि फिल्म के जरिये संजू बाबा के बारे में कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी जो बहुत कम लोग जानते हैं। 
 
रणबीर कपूर ने इस फिल्म में संजय दत्त का रोल अदा किया है। सोनम कपूर, दीया मिर्जा और मनीषा कोईराला भी इस फिल्म का हिस्सा है। 
 
संजय दत्त की लाइफ में सलमान खान भी रहे हैं। सलमान एक समय संजय के फैन थे और उन्होंने भी संजय दत्त की हेअर स्टाइल की नकल की थी। 'साजन' फिल्म इस बात की मिसाल है। संजय से प्रेरणा लेकर ही सलमान ने जिम जाना शुरू किया। बाद में भी यह दोस्ती कायम रही। 
 
क्या सलमान खान भी संजय दत्त की बॉयोपिक में नजर आएंगे? इस बारे में सूत्रों का कहना है कि अभिनेता जिम सरभ इस फिल्म में सलमान वाला रोल अदा कर रहे हैं।  उनका रोल ज्यादा लंबा नहीं है। जिम सरभ ने नीरजा और पद्मावत जैसी फिल्मों के जरिये सभी का ध्यान खींचा है। पद्मावत में वे मलिक काफूर के रोल में हैं। हालांकि जिम सरभ इस बात से इनकार करते हैं कि उन्होंने दत्त पर बनने वाली फिल्म में सलमान का रोल अदा किया है। 
 
संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस वर्ष 29 जून को फिल्म प्रदर्शित होगी। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख