dharma sangrah
✕

संजय दत्त : सुबह का नाश्ता भी शराब के साथ

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (13:30 IST)
संजय दत्त और नशे में गहरा संबंध रहा है। हाल ही में उनके नशे की बुरी आदत के बारे में महेश भट्ट ने कुछ खुलासे किए हैं। संजय के साथ 'नाम', 'कब्जा', 'सड़क' जैसी फिल्म बना चुके महेश का कहना है कि संजय दत्त को शराब की इतनी बुरी लत थी कि वे सुबह का नाश्ता भी शराब के साथ करते थे। इसके साथ हेरोइन की भी आदत उन्हें थी। वे सुबह उठते ही नशा करने की सोचने लगते थे। 

ALSO READ: पद्मावत की रिलीज डेट पर सस्पेंस बरकरार... पैडमैन-अय्यारी असमंजस में
 
एक रेडियो शो में बात करते हुए उन्होंने संजय दत्त की इन आदतों के बारे में बताया। महेश ने खुद की भी बात करते हुए कहा कि वे भी शराब के आदी थे। जब उनकी बेटी पूजा भट्ट का जन्म हुआ तो वे उसे देखने के लिए पहुंचे। शराब की गंध से बच्ची ने मुंह फेर लिया। उसके बाद महेश भट्ट ने शराब की लत छोड़ दी। 
 
हाल ही में पूजा भट्ट ने भी बताया कि वे भी शराब की लत से उबरने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें भी शराब पीने की बुरी लत लग गई थी और वे इससे छुटकारा पाना चाहती हैं। 
 
संजय दत्त और नशे में गहरा संबंध रहा है। वे फिल्म इंडस्ट्री में आने के पूर्व ही ड्रग्स की चपेट में आ गए थे। जब उनकी फिल्म 'रॉकी' रिलीज होने वाली थी तो उन्हें होश नहीं था। मां नरगिस की बीमारी और निधन के समय भी संजय नशे में रहते थे। 
 
संजय दत्त की इन हरकतों से उनके पिता सुनील दत्त बड़े परेशान थे। उन्होंने अमेरिका ले जाकर संजय का इलाज कराया तब जाकर संजय ने ड्रग्स से तौबा की। बाद में वे शराब बेतहाशा पीने लगे। उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने उनकी इस लत पर अंकुश लगाया और उन दोस्तों से संजय को अलग किया जो रोजाना संजय को पीने के लिए पार्टियों में ले जाया करते थे। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख