dharma sangrah
✕

कभी अच्छे दोस्त थे Sanjay Dutt और Govinda, इस वजह से खराब हो गया रिश्ता

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (11:40 IST)
संजय दत्त और गोविंदा ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक समय गोविंदा और संजय दत्‍त बेहद अच्‍छे दोस्‍त थे। हसीना मना जाएगी, जोडी नंबर 1, दो कैदी, एक और एक ग्‍यारह जैसी फिल्‍मों में दोनों ने खूब धमाल मचाया था। दोनों की जोड़ी फिल्‍ममेकर्स की भी फेवरेट जोड़ी थी। 

 
दोनों के बीच इतना तालमेल था कि गोविंदा अगर सेट पर लेट आते थे तो ऐसा कभी नहीं हुआ जब संजय दत्त ने इस पर ऐतराज जताया हो या गुस्सा किया हो। लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्‍तों में खटास आती चली गई। यह पंगा शुरू हुआ डेविड धवन की एक फिल्‍म से। 
 
इस फिल्‍म में संजय दत्‍त और गोविंदा लीड रोल में थे। और ये फिल्‍म थी एक और एक ग्‍यारह। गोविंदा एक सीन में कुछ तब्‍दीली चाहते थे ताकि सीन अच्‍छा बने। गोविंदा की बात डेविड धवन को पसंद नहीं आई और उन्‍होंने तब्‍दीली करने से साफ इनकार कर दिया।
 
संजय दत्‍त को जब पता चला तो उन्‍होंने भी डेविड धवन की तरफदारी कर दी और उन्‍हें सही ठहराया। गोविंदा को यह बात चुभ गई। शूटिंग पर तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों के रिश्‍ते पहले जैसे नहीं रहे। काफी दिनों तक ऐसा चलता रहा। संजय दत्‍त ने भी बात करने की पहल नहीं की। 
 
मामला तब और ज्‍यादा खराब हो गया जब संजय दत्‍त की एक रिकॉर्डिंग वायरल हो गई जिसमें वह अंडरवर्ल्‍ड के किसी भाई से बात कर रहे थे। इस रिकॉर्डिंग में संजय दत्‍त ने गोविंदा का जिक्र किया और कहा कि वह सेट पर देर से आते हैं। खबरों के मुताबिक इस बीच संजय दत्‍त ने गोविंदा को गाली भी दी थी। 
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख