सम्बंधित जानकारी
- कभी कनाडा में सिक्योरिटी गार्ड और क्लीनर की नौकरी करते थे गिप्पी ग्रेवाल, पत्नी संग बांटते थे अखबार
- नसों की बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम, MRI और CT स्कैन के बीच भी करेंगे लाइव परफॉर्म
- सुशांत सिंह राजपूत जैसा दबाव? टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत पर भाई के सनसनीखेज आरोप, इंडस्ट्री पर उठे सवाल
- 6 करोड़ रुपये की सुपरकार में मुंबई की सड़कों पर निकले रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ विवाद के बीच नई फरारी ने मचाई हलचल
- मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी
संचिता उगले सुसाइड केस: एक्ट्रेस ने पिता ने लगाए टॉर्चर और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 14 जून को मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके अपार्टमेंट में संचिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इस खबर ने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है।
पुलिस इस मामले को आत्महत्या के एंगल से देख रही है और जांच जारी है, लेकिन इसी बीच संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले के बयानों ने इस मामले में एक नया और गंभीर मोड़ ला दिया है। मच्छिंद्र ने अपनी बेटी के डिप्रेशन में होने का दावा करते हुए बताया कि उन्हें काफी समय से टॉर्चर किया जा रहा था।
एनडीटीवी संग बात करते हुए संचिता के पति ने कहा अपसेट तो वो रहती ही थी। उसने हमें कभी खुलकर वजह नहीं बताई, बस इतना ही कि वो परेशान रहती थी। मतलब, वह जब अच्छे मूड में होती थी, तब भी अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी। यह बात हमारे ध्यान में आई थी, और इसी वजह से हम लोग हर वक्त उसके साथ रहते थे, रोज उसके साथ आना-जाना करते थे।
उन्होंने कहा, बस वही एक वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो। लेकिन वो इतने गहरे डिप्रेशन में चली जाएगी, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।"
सिर्फ डिप्रेशन ही नहीं, संचिता के पिता ने सीधे तौर पर मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग की आशंका जताई है। उनके बयानों से साफ है कि ग्लेमर की इस चकाचौंध के पीछे संचिता किसी बड़े दबाव को झेल रही थीं। उन्होंने कहा, हमने उससे बातचीत करने की कोशिश की थी, पर उसे टॉर्चर किया जा रहा था। कोई न कोई पैसों को लेकर या किसी न किसी बात को लेकर लगातार डिमांड कर रहा था, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था। किसी न किसी मामले में यह सब चल रहा था। हालांकि, वो बात अब मेरे सामने साफ हो ही जाएगी, पर निश्चित रूप से ऐसा हो रहा था। प्रशासन से मेरी बस एक ही मांग है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे पूरा न्याय मिलना चाहिए।
बता दें कि संचिता उगले ने 14 जून को शाम 7 से 7:30 बजे के बीच नालासोपारा स्थि अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। जब परिवार ने यह देखा तो आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 15 जून को संचिता के पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है।
संचिता उगले इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ चेहरा थीं। उन्होंने टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में 'दिया टंडन' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा' में महारानी तारा रानी के बचपन का किरदार निभाया था। साथ ही वह मनोज बाजपेयी के साथ 'साइलेंस 2' में नजर आई थीं।
