dharma sangrah

बेबी बंप के साथ पूल में उतरीं समीरा रेड्डी, ट्रोलर्स को लगाई लताड़

Updated: मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (11:51 IST)
Photo : Instagram


फिल्म एक्ट्रेस समीरा रेड्डी इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। वे दोबारा मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड का वे जम कर मजा ले रही हैं। 
 
हाल ही में समीरा रेड्डी बेबी बंप के साथ स्विमिंग पूल में नजर आईं। उन्होंने स्विमसूट पहन रखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करते हुए लिखा कि आज सोमवार है, लेकिन वे फिर रविवार में पहुंच गई हैं। 


 
समीरा का मानना है कि वे जिंदगी के हसीन पलों को जी रही हैं। मां बनने का अहसास अलग और खास होता है। 
 
कुछ दिनों पहले भी समीरा ने अपने फोटो अपलोड किए थे जिसमें वे प्रेग्नेंट दिखाई दे रही थीं। साथ में उनका वजन भी बढ़ा हुआ था। इस पर उनकी जम कर ट्रोलिंग हुई थी। 
Photo : Instagram
समीरा ने चुपचाप रहने के बजाय जवाब देना उचित समझा। उन्होंने लिखा कि बॉडी शेमिंग ट्रोलिंग करने वालों से मेरा सवाल है कि आप लोग कहां से आए हैं? 
 
आपने भी तो मां के पेट से जन्म लिया है। जब आप अपनी मां के पेट में थे तब क्या आपकी मां खूबसूरत नहीं लग रही थी? इस तरह की बातें करना शर्मनाक है। 
 
समीरा के अनुसार हर कोई करीना कपूर जैसा नहीं हो सकता जो बच्चे को जन्म देने के बाद तुरंत शेप में आ जाए। मुझे थोड़ा टाइम दीजिए। 

ALSO READ: इस तारीख को होगा सलमान खान की 'भारत' का ट्रेलर रिलीज, ये होंगी खास बातें
अक्षय वरडे से विवाह करने वाली समीरा 2015 में बेटे को जन्म दे चुकी है। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली सहित कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख