Hanuman Chalisa
✕

विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' के वॉर सीक्वेंसेज के लिए मेकर्स ने की कड़ी मेहनत

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2023 (13:58 IST)
Sam Bahadur War Sequence: विक्की कौशल की अगली फिल्म 'सैम बहादुर' जल्द ही रिलीज होने को है। यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और इंडियन आर्मी के शौर्य को समर्पित है। फिल्म में विक्की टाइटलर किरदार में नजर आएंगे और जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की हैं। 
 
यहीं नहीं फिल्म के लिए मेकर्स ने भी जी जान लगा दी है। दरसअल फिल्म में 4 मेजर वॉर्स सीक्वेंस को दर्शाया गया है जिसके सही तरीके से फिल्माने में किसी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज फिल्म के मेकर्स द्वारा नहीं किया गया है। 
 
निर्माताओं ने हर वॉर सीक्वेंस को उस समय के अनुसार अलग और सटीक रूप से दिखाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं। इसमें सैम बहादुर द्वारा लड़ा गया बर्मा की पृष्ठभूमि पर द्वितीय विश्व युद्ध, विभाजन के दौरान कश्मीर की लड़ाई, नॉर्थइस्ट में विद्रोह और बांग्लादेश में वॉर के साथ पूरे भारत में वॉर सीक्वेंल को दिखाया गया है।
 
बता दें, यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने आगे बढ़कर भारतीय सेना का नेतृत्व किया और बांग्लादेश का निर्माण भी किया। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया हैं जिन्होंने भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव के साथ मिलकर इसे लिखा भी हैं। 
 
फिल्म को आरएसवीपी मूवीज़ के बैनर तले रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं। सैम बहादुर 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख