सम्बंधित जानकारी
- इन गानों की वजह से बप्पी दा बने 'डिस्को किंग'
- फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड 2023 के विनर्स की घोषणा, 'जुबली' ने जीते इतने अवॉर्ड्स
- संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का नाम क्यों रखा 'एनिमल', रणबीर कपूर ने किया खुलासा
- आलिया भट्ट भी हुई एआई तकनीक की शिकार, वायरल हुआ एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो
- 3 साल की उम्र में बप्पी लहरी ने शुरू कर दिया था तबला बजाना, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम
साउथ एक्ट्रेस पर पार्किंग में शख्स ने किया हमला, चेहरे पर आए चोट के गहरे निशान | South Actress Vanitha Vijayakumar Attacked by unknown person
Attack on Bigg Boss fame actress: साउथ इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस और बिग बॉस तमिल फेम वनिता विजयकुमार पर किसी ने हमला कर दिया है। अज्ञात शख्स ने एक्ट्रेस के चेहरे को बुरी तरह जख्मी कर दिया है। वनिता का चेहरा काफी सूज गया है।
वनिता के साथ यह घटना तब हुई जब वह तमिल बिग बॉस हाउस से निकलकर पार्किंग में अपनी कार की ओर जा रही थी। वनिता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इस घटना के बारे में बताया है। तस्वीर में उनका चेहरा सूजा हुआ दिख रहा है। उनकी आंख के पास चोट के गहरे निशान है।
Bravely posting my attack . #BiggBoss7Tamil is just a game show on tv . I dont deserve to go thru this pic.twitter.com/X6rI8io4GB
— Vanitha Vijaykumar (@vanithavijayku1) November 26, 2023
इसके साथ वनिता ने लिखा, भगवान जाने किसने इतना भयानक हमला कर दिया। तथाकथित प्रदीप एंटनी सपोर्टर। मैंने बिग बॉस तमिल 7 का रिव्यू खत्म किया, डिनर किया और अपनी कार की ओर चल दी जो मैंने अपनी बहन सौम्या के पार्किंग एरिया में पार्क की थी।
Brutally attacked by god knows who ! A so called #PradeepAntony supporter. Finished my #BiggBossTamil7 review and had dinner and walked down to my car i parked in my sister sowmyas house was dark and a man appeared from nowhere and said red card kudukreengala
— Vanitha Vijaykumar (@vanithavijayku1) November 26, 2023
एक्ट्रेस ने बताया, वहां अंधेरा था और एक आदमी कहीं से आया और कहा रेड कार्ड कुडकरीनगाला। उसने मेरे चेहरे पर जोर से मारा और भाग गया। मुझे बहुत दर्द हो रहा था, मेरे चेहरे से खून बह रहा थश और मैं चिल्ला रही थी। रात लगभग एक बजे के आसपास कोई नहीं था। मैंने अपनी बहन को नीचे आने के लिए बुलाया।
वनिता ने कहा, बहन ने मुझसे इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में करने के लिए कहा लेकिन मैंने उससे कहा मुझे भरोसा नहीं है। मैंने प्राथमिक इलाज किया। हमलावर को पहचान नहीं सकी। वह पागलों की तरह हंसा जो मेरे कानों में गूंजा। हर चीज से ब्रेक ले रही हूं, क्योंकि मैं स्क्रीन पर दिखने की स्थिति में नहीं हूं।
Edited By : Ankit Piplodiya
