1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Akshay Kumar fun with headless ghost video viral

क्या भूत सच में होते हैं? बिना सिर वाले भूत संग मस्ती करते दिखे अक्षय कुमार

Movie Bhoot Bangla
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन आखिरकार 14 साल बाद 'भूत बंगला' के लिए साथ आ रहे हैं, और एक्साइटमेंट सच में बहुत ज्यादा है। हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में देने के लिए मशहूर, जिन्हें आज भी बहुत पसंद किया जाता है, एक्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी अब इस मच-अटेटेड फिल्म के साथ एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी में कदम रख रही है। 
 
बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म उस दौर की कमाल की कॉमिक टाइमिंग और आसान हंसी को वापस लाने का वादा करती है। उत्साह पहले से ही चरम पर है, ऐसे में अक्षय ने हाल ही में एक अजीब, डरावना और मजेदार वीडियो जारी करके माहौल को और गरमा दिया है, जिसने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया। 
 
वीडियो में अक्षय कुमार को एक बिना सिर वाले भूत के साथ चलते और कैजुअल बातें करते हुए देखा जा सकता है, और वह यह बड़ा सवाल पूछते हैं, 'क्या भूत वास्तव में होते हैं?' इसके बाद एक मजेदार बातचीत होती है जहाँं भूत कहता है कि उसे नहीं पता। 
 
भूत कहता हैं, उसके पिता ने उसकी माँ से कहा था कि वह एक भूत है, जबकि उसकी माँ ने दावा किया था कि उसके पिता भूत हैं। फिर वह इसे दरकिनार कर देता है, और उन्हें महज अफवाह बताता है जिन पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। वीडियो चतुराई से डरावने माहौल के साथ अक्षय की सिग्नेचर कॉमिक टाइमिंग को मिलाता है, जो फिल्म के लिए एकदम सही मूड सेट करता है।
 
मेकर्स ने हाल ही में पहला ट्रैक, “राम जी आके भला करेंगे” जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और सभी प्लेटफॉर्म्स पर 55 मिलियन व्यूज का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। लोगों का इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स दिखाता है कि फैंस इस जोड़ी को वापस साथ देखने के लिए कितने बेताब हैं। 
 
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर 'भूत बंगला' पेश किया है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मिलान फैशन वीक में टॉड्स के फॉल–विंटर 26/27 शो में डायना पेंटी ने बिखेरा जलवा