Hanuman Chalisa
✕

'The Bull' के लिए सलमान खान कर रहे जमकर मेहनत, रोजाना ले रहे 3.5 घंटे की कड़ी ट्रेनिंग

फिल्म में ब्रिगेडियर बुलसारा का किरदार निभाने के लिए सलमान खान को कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ रहा है।

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2024 (16:29 IST)
  • द बुल के लिए सलमान लेंगे पैरामिलिट्री ट्रेनिंग
  • फिल्म में सलमान ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा से प्रेरित भूमिका निभाएंगे
  • फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे
Film The Bull: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने साल 2023 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइगर 3' के साथ दिवाली सीज़न पर राज किया। इसने वास्तव में सुपरस्टार को स्क्रीन पर वापस देखने के लिए दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। वहीं अब सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'द बुल' को लेकर सुर्खियों में हैं।
 
सलमान खान जल्द ही करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ उनकी अगली फिल्म 'द बुल' में नजर आने वाले हैं। टीम ने 29 दिसंबर को मुंबई में महूरत शॉट शुरू किया और सुपरस्टार व्यापक शारीरिक तैयारी से गुजर रहे हैं, यहां तक कि पैरामिलिट्री फोर्सेज के साथ ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, सलमान खान ब्रिगेडियर फारुख बुल्सारा का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने 1988 में मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस का नेतृत्व किया था। वह अपकमिंग धर्मा प्रोजेक्ट में एक पैरामिलिट्री ऑफिसर होंगे, जिसकी शूटिंग फरवरी में शुरू होगी। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
फिल्म में ब्रिगेडियर बुलसारा का किरदार निभाने के लिए सलमान खान को कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ रहा है। किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए सुपरस्टार रोजाना 3.5 घंटे की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके साथ ही सोर्स ने बताया कि उनकी डाइट में मामूली बदलाव किए गए है।
 
इस ट्रेनिंग में विभिन्न किस्म के योग अभ्यास के साथ, दौड़ना, ज्यादा वजन के साथ अभ्यास, तैराकी और सर्किट ट्रेनिंग समेत कई चीजें शामिल हैं।
 
विष्णु वर्धन निर्देशित फिल्म 'द बुल' ऑपरेशन कैक्टस की कहानी पेश करेगी जिसमें 3 नवंबर, 1988 को इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने मालदीव की मदद की थी, जब बिजनेसमैन अब्दुल्ला लुथुफी और पीपुल्स लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ तमिल ईलम (प्लॉट) के नेतृत्व में तख्तापलट की कोशिश की गई थी। भारतीय सेना ने कुशलतापूर्वक अनेको सैनिकों को मार गिराया और कुछ ही घंटों के भीतर राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की सरकार पर नियंत्रण बहाल कर दिया।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख