Daily Horoscope
✕

'लवरात्रि' में लांच करेंगे सलमान अपने जीजा को

Updated: शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (14:07 IST)
सुपरस्टार सलमान खान नए कलाकरों को लांच करने के लिए फेमस हैं। कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और सूरज पंचोली जैसे कलाकारों को लांच करने के बाद अब बारी है सलमान के ही जीजा आयुष शर्मा की। बहन अर्पिता खान के पति आयुष को सलमान अपने ही प्रोडक्शन हाउस के जरिए लांच करेंगे। 
 
इस बात की घोषणा खुद सलमान ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए की है। फिल्म का नाम है 'लवरात्री'। सलमान ने लिखा कि एसकेएफ की पांचवीं फिल्म का ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है। 'लवरात्रि' में आयुष शर्मा होंगे और फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे। 
 
सलमान के प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' की यह पांचवी फिल्म होगी। इसके पहले वे बजरंगी भाईजान और ट्युबलाइट जैसी फिल्में भी प्रोड्युस कर चुके हैं। अभिराज मीनावाला पहली बार फिल्म निर्देशित करेंगे। सलमान के साथ उन्होंने फिल्म 'सुल्तान' में सहायक निर्देशक का काम किया था। फीमेल लीड की तलाश जारी है।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख