Daily Horoscope
✕

कर्नाटक सरकार नहीं दे रही सनी लियोनी को इजाज़त

Updated: शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (14:01 IST)
बॉलीवुड में आयटम गर्ल से एक्ट्रेस के रूप में पहचान बनाने वाली सनी लियोनी को अब भी कई चीज़ों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि कर्नाटक सरकार ने फैसला किया है कि सनी लियोनी को राज्य में कहीं भी नए साल के किसी भी प्रोग्राम को अटैंड करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। पूरी दुनिया में न्यु ईयर के कार्यक्रमों का शोर है। ऐसे में कर्नाटक सरकार का यह फैसला राज्य के कार्यक्रमों पर असर कर सकता है। 
 
दरअसल कर्नाटक रक्षा वेदिके और कुछ अन्य संगठन 31 दिसंबर पर होने वाले कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं, जहां सनी लियोनी को बुलाया जाना है। उनका मानना है कि सनी को कार्यक्रम में आमंत्रित करना शहर की संस्कृति पर हमला होगा। कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंग रेड्डी का कहना है कि मैंने अधिकारियों को ऐसे कार्यक्रम की इजाजत नहीं देने का निर्देश दिया है। लोग कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। आयोजकों को कन्नड़ संस्कृति और साहित्य से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। 
 
इसी विरोध के चलते कर्नाटक रक्षा वेदिके (केआरवी) के सदस्य पिछले एक हफ्ते से शहर में प्रदर्शन कर रहे हैं, रैलियां निकाल रहे हैं और सनी लियोनी के पुतले फूंक रहे हैं। 

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख