ramcharitmanas
✕

सलमान खान ने टाइगर सीरिज की तीसरी फिल्म की तैयारी की शुरू!

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (14:46 IST)
सलमान खान इसलिए थोड़े उदास हैं क्योंकि इस बार ईद पर उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है और उनके फैंस भी मायूस हैं। सलमान का हमेशा फिल्म के रूप में उनको तोहफा मिलता रहा है। 
 
सलमान ने कोशिश तो पुरजोर की थी। रिकॉर्ड टाइम में 'राधे' पूरी कर रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस ने मामला बिगाड़ दिया और सलमान की मेहनत पर पानी फेर दिया। 
 
प्रभुदेवा निर्देशित इस फिल्म की थोड़ी सी शूटिंग बाकी है और जैसे ही शूटिंग शुरू होगी सलमान फिल्म पूरी कर देंगे। हालांकि अब उन्हें नई रिलीज डेट ढूंढना होगी। 
 
पनवेल में पसीना 
सलमान इस समय अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में हैं जहां जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर सहित कुछ दोस्त भी उनके साथ में हैं। 
 
पनवेल में सलमान का शानदार जिम है जहां पर वे पसीना बहा रहे हैं। सलमान फिट और शेप में रहना चाहते हैं ताकि लॉकडाउन खत्म होते ही सीधे शूटिंग शुरू कर दें। उन्होंने दाढ़ी भी बढ़ा ली है। 
 
चर्चे शुरू 
उनकी यह फिटनेस और लुक देख बॉलीवुड में चर्चे भी शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि यह सब टाइगर के तीसरे पार्ट के लिए किया जा रहा है। 
 
एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद सलमान इसका तीसरा पार्ट शुरू करने वाले हैं। राधे का ज्यादा काम बाकी नहीं है और इसके बाद सलमान टाइगर सीरिज की तीसरी फिल्म शुरू कर सकते हैं। 
 
किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली भी उनको लेकर अनाउंस हो चुकी है। कहा जा रहा है किक 2 की स्क्रिप्ट उन्हें पसंद नहीं आई है और यह फिल्म फिलहाल टल गई है। 

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

इंटरनेशनल कॉफी डे: किसी को ब्लैक तो किसी को आईस्ड अमेरिकानो, जानिए सितारों की पसंदीदा कॉफी

नुसरत भरूचा बाली में हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला

October 2026 Movie Release: थ्रिलर, एक्शन और हॉरर से भरपूर होगा अक्टूबर, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख