dharma sangrah
✕

सलमान खान स्टारर "मुझ से शादी करोगी" की रिलीज को पूरे हुए 20 साल

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (19:19 IST)
सलमान खान स्टारर "मुझ से शादी करोगी" की रिलीज को आज 20 साल पूरे हो गए हैं और आज भी यह फिल्म दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाई हुई है। 
 
2004 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था, जिसकी कहानी से लेकर किरदार और ह्यूमर तक ने सभी को खूब एंटरटेन किया था। 
 
गोवा के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में दो लड़के (सलमान और अक्षय) रानी (प्रियंका चोपड़ा) का दिल जीतने की कोशिश करते हैं।
 
सलमान खान ने समीर के रूप में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया और "जीने के हैं चार दिन" में अपने यादगार डांस स्टेप्स से सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। 
 
सलमान ने फिल्म में एक परफेक्ट लवर की भूमिका निभाई है, जो रानी का प्यार पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। 
 
कहना होगा की इसी चीज ने दर्शकों के दिलों को छुआ है और इसी वजह से उनका यह किरदार आज भी सभी के दिलों में बसा हुआ है। 
 
सलमान की फिल्म में कॉमिक टाइमिंग बिल्कुल परफेक्ट है और हर सीन में उनकी एक पंच लाइन है जो सभी को इंप्रेस करने के साथ हंसाती भी है।
 
मुझसे शादी करोगी को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है, और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अपने साल की क्लटर ब्रेकर थी और यह चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सामने आई।  फिल्म को परफॉर्मेंस, डायरेक्शन और म्यूजिक के लिए काफ़ी तारीफें मिली थीं।
 
आज जब इस रोमांटिक कॉमेडी ने 20 साल पूरे कर लिए हैं और आज भी बेस्ट फिल्मों में से एक बनी हुई है, ऐसे में यह बिना किसी शक एक बड़े जश्न की हकदार है। 
 
इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो, सलमान खान ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड "सिकंदर" के साथ आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

6 साल बाद टूटने जा रही है सपना चौधरी की शादी, बताई पति वीर साहू से तलाक लेने की वजह, लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख