1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan hit movie kick sequel may start in year 2025

सलमान खान की हिट फिल्म 'किक' का बनेगा सीक्वल, 2025 से शुरू होगी शूटिंग

salman khan
बॉलीवुड स्टार सलमान खान इस समय 'सिकंदर' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसको साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। साजिद और सलमान गहरे दोस्त हैं और सलमान को लेकर साजिद ने 'किक' नामक फिल्म निर्देशित की थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े थे। 
 
इस फिल्म को रिलीज हुए दस साल हो गए हैं और खबर है कि सलमान को लेकर किक 2 बनाने की प्लानिंग हो चुकी है। माना जा रहा है कि सलमान को उनके फैंस एक बार फिर डेविल के किरदार में देखना चाहते हैं। 
 
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि स्क्रिप्ट लगभग लॉक हो चुकी है और सलमान को लेकर किक 2 की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है। खुद सलमान भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। 
 
2014 में रिलीज हुई किक उस वर्ष की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इस मूवी ने भारत में 232 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था और यह सलमान की पहली ऐसी मूवी थी जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 
 
किक में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मिथुन चक्रवर्ती ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पार्टनर के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो ये हैं भारत के सबसे रोमांटिक स्थान