सम्बंधित जानकारी
- अगली फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर, ले रहें स्पेशल ट्रेनिंग!
- तापसी पन्नू क्यों नहीं हुईं अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल? बताई वजह
- अक्षय कुमार ने गरम मसाला को बताया करियर की सबसे कठिन फिल्म, बोले- शूटिंग मेरे लिए किसी नाटक के जैसी थी...
- सिद्धार्थ आनंद बनाएंगे श्री श्री रविशंकर के जीवन से प्रेरित फिल्म, इस खास घटना पर होगी आधारित
- क्या अनंत-राधिका की शादी में ऐश्वर्या राय ने दिए सलमान खान संग पोज? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
anant ambani gifts luxury audemars piguet watches worth 2 crore to friends
Anant Ambani gifted a watch: बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। दोनों की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में धूमधाम से संपन्न हुई। शादी के बाद अनंत ने अपने खास दोस्तों को एक बेशकिमती तोहफा भी दिया है।
अनंत अंबानी ने अपने दोस्तों को 2 करोड़ कीमत की 'ऑडेमार्स पिगुएट' ब्रांड की घड़ी गिफ्ट की है। ये घड़ी 18 कैरेट गुलाबी सोने से बनी है। इसमें 9.5 मिमी मोटा, नीलम क्रिस्टल बैक और स्क्रू-लॉक क्राउन है। इसमें ग्रांडे टैपिसरी पैटर्न, ब्लू काउंटर, पिंक गोल्ड ऑवर मार्कर और ल्यूमिनसेंट कोटिंग के साथ रॉयल ओक हाथ के साथ एक गुलाबी सोने की टोन वाली डायल है।
ये 'Audemars Piguet' प्रीमियर घड़ी लिमिटेड एडिशन से है, जिसके सिर्फ 25 पीस बने हैं। अनंत ने इसे अपने 25 खास दोस्तों को गिफ्ट किया है। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, वीर पहाड़िया, मिजान जाफरी, शिखर पहाड़िया का नाम भी शामिल है।
बता दें कि अनंत अंबानी खुद शानदार व लग्जीरियस घड़ी पहनने के शौकिन हैं। उन्हें कई अवसरों पर रॉयल घड़ी को पहने हुए देखा जाता है। अपनी शादी के दिन अनंत अंबानी 'RM 52-05 टूरबिलन फैरेल विलियम्स' घड़ी पहने देखे गए थे। उनकी इस घड़ी की कीमत 54 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
