Hanuman Chalisa
✕

दबंग 3 को लेकर आई बड़ी खबर, इस महीने होगी रिलीज

Updated: शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (13:21 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाईजी दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म को लेकर कोई ना कोई बड़ी खबर सामने आ रही है। अब इस फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आई है जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे।

खबरों के अनुसार सलमान दबंग 3 की शूटिंग 1 अप्रैल से शुरु करने वाले है। सलमान इस फिल्म को इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज भी कर देंगे। सलमान ने दुबई में द-बंग टूर के दौरान इस खबर की पुष्टि की है। फिल्म में सलमान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। इस फ्रेन्चाइजी की पिछली फिल्मों में भी बतौर लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी ही नजर आई थी। दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा करने वाले है।
 
सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। दिसंबर में पहले ही दो बड़ी फिल्में पानीपत और ब्रह्मास्त्र लाइन में हैं। जहां पानीपत, दिसंबर के शुरू में रिलीज़ हो रही है वहीं ब्रह्मास्त्र अंत में। अब देखना है कि सलमान खान अपनी फिल्म के क्लैश के लिए किसे चुनते हैं। दिलचस्प बात ये है कि पानीपत के हीरो अर्जुन कपूर हो या ब्रह्मास्त्र के प्रोड्यूसर करण जौहर दोनों से ही सलमान की ईक्वेशन अच्छी नहीं है। 
 
खबरों के अनुसार दबंग 3 में बॉबी देओल सलमान के दोस्त का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म में छोटे चुलबुल पांडे के किरदार के लिए सलमान 500 से भी ज्यादा ऑडीशन ले चुके है। फिलहाल तो सलमान की ये खोज पूरी नहीं हुई है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख