Hanuman Chalisa

Bigg Boss 15 फैंस के लिए खुशखबरी, 2 हफ्ते आगे बढ़ा शो सलमान खान का शो

Updated: सोमवार, 10 जनवरी 2022 (17:47 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में जब से टिकट टू फिनाले की रेस शुरू हुई है, घर में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं अब टीआरपी के लिए मशक्कत कर रहे इस शो को 2 हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 

 
हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान बिग बॉस 15 को दो हफ्तों तक एक्सटेंड करने का ऐलान कर रहे हैं। प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं, टिकट टू फिनाले वीक जीतने की जंग अभी खत्म नहीं हुई है। इसके बाद सलमान शो के बारें में बताते हुए कह रहें हैं कि अब बिग बॉस को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 
 
यह बात सुनकर राखी सावंत खुशी से झूमने लगती हैं। वहीं बाकी कंटेस्टेंट भी खुश हो जाते हैं। दूसरी तरफ बिग बॉस द्वारा अनाउंसमेंट की जाती है कि प्रतीक, निशांत और देवोलीना जो कि अब तक 'टिकट टू फिनाले' नहीं जीत पाए है उनके पास एक और मौका है।
 
बता दें कि बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन को टीआरपी बटोरने के लिए शो को आगे बढ़ाने का फैसला लिया जाता रहा है। सीजन 14 को एक महीने के लिए बढ़ाया गया था। इसके पहले सीजन 13 करीब 5 महीने तक चला था। यह सबसे सफल सीजन भी साबित हुआ था। बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बने थे।
 
बिग बॉस 15 की बात करें तो करण कुंद्रा, उमर रियाज, रश्मि देसाई, राखी सावंत, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी और अभिजीत बिचकुले 'टिकट टू फिनाले वीक' में पहुंच चुके हैं। वहीं, प्रतीक सहजपाल, निशांत और देवोलीना अभी भी रेस में बने हुए हैं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख